spot_img

Yemen : हूती विद्रोहियों ने ईरान के लिए जंग में उतरने की चेतावनी दी

यमन : (Yemen) मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच यमन के हूती विद्रोहियों (Yemen’s Houthi rebels) ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले बढ़ाए, तो वे जंग में उतर सकते हैं। हूती प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि यमन ईरान के समर्थन में जंग में शामिल हो सकता है। अधिकारी ने इसे धार्मिक, नैतिक और मानवीय जिम्मेदारी बताया। हूतियों ने कहा कि अगर हालात और बिगड़े, तो वे पहले ही हस्तक्षेप कर सकते हैं और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट (Bab-el-Mandeb Strait) को बंद करना भी एक विकल्प है। यह स्ट्रेट ग्लोबल शिपिंग के लिए बेहद अहम है और इसके बंद होने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर बड़ा असर पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक हूती नेतृत्व ने औपचारिक रूप से जंग में शामिल होने का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनकी चेतावनी से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

Explore our articles