Yamunanagar: भारत आज विश्व गुरु बनने की और अग्रसर:धानक

0
510

राज्य मंत्री ने यमुनानगर में किया ध्वजारोहण

यमुनानगर: (Yamunanagar) जगाधरी की अनाज मंडी में मंगलवार को जिला स्तर पर 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि श्रम राज्य मंत्री हरियाणा सरकार अनूप धानक पहुंचे। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में सभी जिला, प्रदेश और देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश में आज खुशी का माहौल है। हर घर तिरंगा फैराया जा रहा है। वीर जवानों ने अपने बलिदान से देश को सींचा है। प्रधानमंत्री ने मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया है। शहीदों की याद में स्मारक बनाए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना से हर वर्ग का उत्थान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तरक्की कर रहा है। प्रदेश में आयुष्मान योजना, चिराग योजना और हर नल से जल योजना चलाई जा रही है जिसका सीधा लाभ गरीब लाभार्थियों को मिल रहा है। 36000 मकान बनाए गए है।

कौशल रोजगार के अंतर्गत गरीब बच्चों को नौकरियां दी जा रही है। मेरा पानी मेरा विरासत से किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में निवेशकर्ता को सुविधा के लिए 247 सेवाएं को दी गई है। प्रदेश में 50000 करोड़ रूपये का निवेश हुआ है। मुख्यमंत्री द्वारा व्यापारियों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। आज खेल जगत में हरियाणा के खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन किया है। बेटियों की उत्तम शिक्षा के लिए नजदीकी स्कूलों का प्रावधान किया गया है। देश विश्वगुरु बनने की और अग्रसर है।

स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मार्च पास्ट का नेतृत्व ए.एस.पी. डा. राजेश मोहन ने किया। कार्यक्रम में 350 विद्यार्थियों द्वारा मास पीटी एवं डम्बल शौ तथा 35 विद्यार्थियों द्वारा योग प्रदर्शन की प्रस्तुति दी जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गॉड ब्लैस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित गिद्दा, भंगडा तथा हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत किया गया। अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 महानुभावों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार रादौर व बिलासपुर उपमंडल स्तर पर रादौर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमंडल अधिकारी अमित खोखर व बिलासपुर में आयोजित समारोह में विधायक लीलाराम गुर्जर ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली।