spot_img

Yamunanagar : दो परिवारों में हुआ खूनी संघर्ष, एक महिला घायल

यमुनानगर : जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी में रह रहे खानाबदोश दो परिवारों में शुक्रवार दोपहर को मामूली सी बात को लेकर शुरू हुए खूनी संघर्ष में एक दूसरे के ऊपर जमकर ईट पत्थर बरसाए गए। डंडे और लोहे की रॉड से एक दूसरे पर वार भी किए, जिसमें एक महिला घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल का प्रयोग कर इन परिवारों को वहां से खदेड़ दिया गया।

गौरतलब है कि लघु सचिवालय के सामने अनाज मंडी में खानाबदोश के लगभग 100 परिवार रहते हैं। आज दोपहर को वहां दो परिवारों में आपसी मामूली बात पर मारपीट से बढ़कर बात इतनी बढ़ गई कि एक दूसरे पर ईट पत्थर बरसाने शुरू कर दिए और डंडे व लोहे की रॉड से एक दूसरे पर वार किए।जिसमें एक महिला घायल हो गई। जिसकी सूचना मिलते ही जिला पुलिस की और से भारी पुलिस बल को वहां भेजा गया। सभी खानाबदोश परिवारों को वहां से पुलिस द्वारा खदेड़ दिया गया।

जगाधरी हुड्डा सेक्टर 17 के थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इन सभी खानाबदोश परिवारों को अनाज मंडी से खदेड़ दिया गया है। जबकि एक महिला इस दौरान घायल हुई है और उसे अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है। मामले की जांच जारी है और महिला के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।

Explore our articles