spot_img

मैं जिसे ओढ़ता-बिछाता हूँ

The uploaded file is not a valid Blogger Export file.The uploaded file is not a valid Blogger Export file.

मैं जिसे ओढ़ता-बिछाता हूँ
वो ग़ज़ल आपको सुनाता हूँ

एक जंगल है तेरी आँखों में
मैं जहाँ राह भूल जाता हूँ

तू किसी रेल-सी गुज़रती है
मैं किसी पुल-सा थरथराता हूँ

हर तरफ़ ऐतराज़ होता है
मैं अगर रौशनी में आता हूँ

एक बाज़ू उखड़ गया जबसे
और ज़्यादा वज़न उठाता हूँ

मैं तुझे भूलने की कोशिश में
आज कितने क़रीब पाता हूँ

कौन ये फ़ासला निभाएगा
मैं फ़रिश्ता हूँ सच बताता हूँ

Mumbai : ‘द नर्मदा स्टोरी’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

मुंबई : (Mumbai) क्राइम, थ्रिल और वूमेन पॉवर से भरपूर फिल्म 'द नर्मदा स्टोरी' (The Narmada Story) का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है।...

Explore our articles