spot_img
HomelatestWest Singhbhum : पुलिस ने नक्सलियों का एक नक्सल डम्प किया ध्वस्त,...

West Singhbhum : पुलिस ने नक्सलियों का एक नक्सल डम्प किया ध्वस्त, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

पश्चिमी सिंहभूम : (West Singhbhum) पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार और कारतूस बरामद किया है।

एसपी आशुतोष शेखर (Ashutosh Shekhar) ने गुरुवार को बताया कि भाकपा माओवादियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सूचना मिली कि टोन्टो थाना क्षेत्र के जंगली, पहाड़ी क्षेत्र में हथियार , गोला-बारूद छुपाकर रखा गया है। सूचना के बाद टोन्टो थाना के वनग्राम, सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान शुरु किया गया। अभियान के क्रम में सर्च अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत जीम्कीइकीर वन क्षेत्र में एक नक्सल डम्प को सुरक्षा बलों की ओर से ध्वस्त कि गया। साथ ही बरामद विस्फोटक सामग्री को भी सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। साथ ही उक्त नक्सल डम्प से भारी मात्रा में विस्फोटक, हथियार, कारतूस एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया, जिसे विधिवत जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि इलाके में लगातार नक्सल विरोधी अभियान जारी है।

उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 बटालियन, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन, 197 बटालियन, 174 बटालियन, 193 बटालियन, 134 बटालियन, 26 बटालियन, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान वर्ष 2022 से लगातार संयुक्त जारी है।

ये हथियार हुए बरामद

घटनास्थल से पुलिस ने एक पिस्तौल के साथ मैगजीन, सात बॉक्स पैक्ड विस्फोटक, पांच डेटोनेटर इलेक्ट्रिक, 250 डेटोनेटर नॉन इलेक्ट्रिक, 10 कार रिमोट, 20 बैटरी ट्राई, सात प्लास्टिक कंटेनर-विस्फोटक के साथ, एक कटर मशीन, एक इलेक्ट्रिक वायर, 35 स्टील टिफिन, एक बंडल कॉर्डेक्स बंडल, 30 स्विच मैकेनिज्म और नक्सली दस्तावेज सहित अन्य दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर