spot_img

West Singhbhum: पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन

पश्चिमी सिंहभूम:(West Singhbhum) पश्चिमी सिंहभूम ( Chaibasa) के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का निधन मंगलवार रात जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में इलाज के दौरान हो गया। सात जून को उनका पार्थिव शरीर चाईबासा लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले रात्रि में बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण उनके सिर में अंदरूनी चोट आई थी। इसके बाद उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया गया था। हेम्ब्रम राजनीति में आने से पहले टाटा कॉलेज के हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा के प्रारंभिक उद्घोषक भी रह चुके हैं।

हेम्ब्रम राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) में जुड़कर सर्वप्रथम किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की आवाज बनकर उभरे थे। इसके बाद उनकी साफ छवि को देखते हुए भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने।हेम्ब्रम स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी के रूप में भी अपना दायित्व बखूबी निभा चुके हैं।

Explore our articles