spot_img

West Medinipur : मां की ममता ने फिर की मिसाल कायम, जान देकर भी बच्चे को रखा सुरक्षित

पश्चिम मेदिनीपुर : (West Medinipur) जिले के चंद्रकोणा थाना क्षेत्र के खीरपाई–आरामबाग मार्ग स्थित अहिल्याबाई जामताला मोड़ (Ahilyabai Jamtala crossing on the Khirpai-Arambag road in the Chandrakona police station area) के निकट सोमवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में 24 वर्षीय पीयू मल्लिक की मौत हो गई। जबकि महिला का तीन वर्षीय बच्चा बाल-बाल बच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अपने ससुराल मानीककुंड से अपने पिता के घर स्कूटी पर पति स्नेहसीश मल्लिक (Snehsish Mallick) के साथ जा रही थी। गोद में तीन वर्षीय संतान थी। रास्ते में गैस सिलेंडर लदी गाड़ी को पास देने के दौरान महिला की साड़ी स्कूटी के पहिये में फंस गई।

अचानक संतुलन बिगड़ने से महिला सड़क पर गिर पड़ी और गैस गाड़ी का पिछला चक्का उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हृदयस्पर्शी दृश्य यह रहा कि हादसे के समय भी महिला अपने बच्चे को सीने से लगाए रही, जिससे बच्चे की जान बच गई।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल पति स्नेहसीश मल्लिक को और महिला को घाटल महकमा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही चंद्रकोणा थाना पुलिस (the Chandrakona police station) मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles