spot_img

Wellington : सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड टीम से बाहर

Wellington: Suzie Bates and Sophie Devine left out of New Zealand squad

वेलिंगटन : (Wellington) न्यूजीलैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सफेद गेंद सीरीज के लिए ऑल-राउंडर मेली केर की अगुआई में 15 सदस्यीय महिला टीम की शुक्रवार को घोषणा कर दी। चयनकर्ताओं ने हैमल्टिन में 25 फरवरी से शुरू होने वाली छह मैचों की सीरीज (तीन टी-20 और तीन एकदिवसीय) के लिए अनुभवी ओपनर सूजी बेट्स, स्पिनर एडेन कार्सन और पूर्व कप्तान सोफी डिवाइन (opener Suzie Bates, spinner Aiden Carson, and former captain Sophie Devine) को टीम नहीं शामिल किया गया है। वहीं अनकैप्ड जोड़ी नेन्सी पटेल और केली नाइट को टीम में लिया गया है।

ये है टीम
टीम में फ्लोरा डेवोनशायर, इजी गेज, मैडी ग्रीन, ब्रुक हॉलिडे, ब्री इलिंग, पॉली इंग्लिस (टी-20), जेस केर, मेली केर, केली नाइट (टी-20), एम्मा मैक्लॉयड (वनडे), रोजमेरी मैयर, नेन्सी पटेल, मौली पेनफोल्ड (वनडे), जॉर्जिया प्लिमर और इजी शार्प शामिल हैं।

Explore our articles