spot_img

Washington : ट्रंप ने कहा-आज देखिए क्या होता है ईरान का हश्र

Washington: Trump Says—Watch What Becomes of Iran Today

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने ईरान के साथ 28 फरवरी से छिड़े युद्ध के बीच आज अपने सोशल ट्रुथ में काफी तल्ख टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ईरान सरकार का क्या हश्र क्या होता है देखिए। ट्रंप ने शुक्रवार सुबह ईरान के नेताओं के लिए और भी कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ (The New York Times) पर भी निशाना साधा।

ट्रंप ने अपने सोशल ट्रुथ पर ‘जो भी जैसा लिखा’, उसका लगभग भावानुवाद इस प्रकार है, ” हम ईरान के आतंकवादी शासन को पूरी तरह से तबाह कर रहे हैं—सैन्य, आर्थिक और अन्य सभी तरीकों से। फिर भी, अगर आप ‘फेलिंग न्यूयॉर्क टाइम्स’ (Failing New York Times) पढ़ते हैं, तो आपको गलतफहमी होगी कि हम जीत नहीं रहे हैं। ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है। उनकी वायुसेना का अब कोई अस्तित्व नहीं है। मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ तबाह किया जा रहा है। और उनके नेताओं को धरती के नक्शे से मिटा दिया गया है।”

उन्होंने लिखा, ” हमारे पास बेजोड़ मारक क्षमता है। असीमित गोला-बारूद है। और हमारे पास काफी समय भी है। देखते जाइए कि आज इन पागल और नीच लोगों का क्या हश्र होता है। ये लोग पिछले 47 वर्ष से पूरी दुनिया में बेगुनाह लोगों की जान ले रहे हैं। और अब मैं (संयुक्त राज्य अमेरिका का 47वां राष्ट्रपति) इन्हें खत्म कर रहा हूं। ऐसा करना मेरे लिए कितने बड़े सम्मान की बात है! इस मामले पर ध्यान देने के लिए आप सभी का धन्यवाद।- राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प”

New Delhi : पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में लेने के बाद सनराइजर्स लीड्स का एक्स खाता निलंबित

नई दिल्ली : (New Delhi) सनराइजर्स लीड्स का आधिकारिक एक्स खाता गुरुवार को कुछ ही घंटों में निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई उस...

Explore our articles