spot_img

Washington : डोमिनिकन गणराज्य में समुद्र तट से लापता भारतीय छात्रा की तलाश तेज

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिकी अधिकारियों ने मार्च के पहले हफ्ते से डोमिनिकन गणराज्य से लापता 20 वर्षीय भारतीय छात्रा सुदीक्षा कोनांकी (20-year-old Indian student Sudhiksha Konanki) की तलाश तेज कर दी है। जांच अधिकारियों ने पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को चिह्नित किया है। इस व्यक्ति की उम्र 24 साल बताई गई है। सुदीक्षा अमेरिका की स्थायी निवासी हैं। उसे आखिरी बार डोमिनिकन गणराज्य के पुंटा काना शहर के रिउ रिपब्लिक रिसॉर्ट में छह मार्च को देखा गया था।

सीएनएन की खबर के अनुसार सातवें दिन तक की जांच में साफ हुआ है कि पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय की छात्रा सुदीक्षा अन्य लोगों के साथ रिउ रिपब्लिक होटल के समुद्र तट पर थी। तभी से वह गायब है। जांच दल में संयुक्त राज्य अमेरिका, डोमिनिकन गणराज्य और भारत के अधिकारी शामिल हैं। उसकी हवाई, समुद्री और जमीनी स्तर पर खोजबीन शुरू की गई है। कोनांकी का परिवार मूल रूप से वर्जीनिया के लाउडन काउंटी में रहता है।

सुदीक्षा कोनांकी अपनी पांच सहपाठियों के साथ पुंटा काना गई थी। पुलिस के अनुसार इन सभी ने छह मार्च की सुबह होटल की लॉबी में शराब पी। इसके बाद सुबह 4:15 बजे दो पुरुषों के साथ समुद्र तट पर प्रवेश किया। सुबह लगभग 4:55 बजे पांच महिलाएं एक पुरुष के साथ समुद्र तट से निकले। कोनांकी एक व्यक्ति के साथ पीछे रह गई। वह व्यक्ति सुबह 9 बजे से ठीक पहले समुद्र तट से निकला पर उसके साथ कोनांकी नहीं थी।

कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने कहा कि वीडियो साक्ष्यों से पता चलता है कि कोनांकी के लापता होने के समय समुद्र तट पर और भी लोग थे और जांचकर्ता उनकी पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। डोमिनिकन गणराज्य नेवी के जनरल कमांडर अगस्टिन मोरिलो रोड्रिग्ज ने बुधवार को बताया कि जिस समय कोनांकी गायब हुई, उस समय समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थीं।

लाउडन काउंटी के शेरिफ माइक चैपमैन के अनुसार कोनांकी के माता-पिता सुब्बारायडू और श्रीदेवी कोनांकी सूचना पाकर पुंटा काना पहुंचे। अब वह वर्जीनिया लौट आए। कोनांकी के पिता सुब्बारायडू ने अधिकारियों से जांच का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया है। सुब्बारायडू ने कहा कि बेटी का फोन और बटुआ उसके दोस्तों के पास मिला है। इसलिए शक गहरा रहा है, क्योंकि वह अपना फोन हमेशा अपने साथ रखती थी। उन्हें आशंका है कि किसी ने उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles