spot_img

Washington/Moscow : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से ईरान के साथ जंग रुकवाने पर की लंबी बातचीत

Washington/Moscow: US President Trump held a lengthy conversation with Putin about preventing a war with Iran

ट्रंप ने अपने समकक्ष से यूक्रेन जंग पर भी कुछ समय तक चर्चा की
वाशिंगटन/मॉस्को : (Washington/Moscow)
अमेरिका-इजराइल के ईरान के साथ जारी युद्ध (US-Israel war) और मध्य पूर्व में चरम पर पहुंचे तनाव को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास शुरू होने के शुरुआती संकेत मिले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने ईरान के साथ सैन्य अभियान शुरू होने के बाद पहली बार सोमवार रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) से लंबी टेलीफोनिक बातचीत की। दोनों ने करीब साठ मिनट तक चर्चा की। वार्ता का अधिकांश हिस्सा ईरान पर केंद्रित रहा। ट्रंप ने अपने समकक्ष से यूक्रेन जंग पर भी कुछ समय तक चर्चा की।

द मॉस्को टाइम्स, अमेरिकी न्यूज वेबसाइट एक्सियोस, द वॉल स्ट्रीट जनरल और द टाइम्स (लंदन) की रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों नेताओं की वार्ता पर क्रेमलिन ने बयान भी जारी किया है। इसमें कहा गया कि सोमवार को यह वार्ता करीब एक घंटे तक चली। पुतिन से ट्रंप ने ईरान और यूक्रेन में युद्धों पर चर्चा की।

पुतिन के हवाले से क्रेमलिन प्रवक्ता (Kremlin spokesperson) ने बयान में कहा कि ट्रंप ने अपने समकक्ष से ईरान युद्ध को जल्दी सुलझाने के लिए कई प्रस्ताव रखे। पुतिन ने कहा वह खाड़ी नेताओं के साथ-साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (Iranian President Masoud Pezeshkian) के संपर्क में हैं। क्रेमलिन ने कहा कि दोनों ने वेनेजुएला और ऊर्जा उद्योग के बारे में भी बात की।

एक रिपोर्ट में कहा गया कि ट्रंप ने पुतिन से ईरान और यूक्रेन में युद्ध खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा की। एक्सियोस का आकलन है कि ईरान का रूस अहम साथी है। अमेरिकी अधिकारियों को चिंता है कि रूस इस युद्ध में ईरानियों की मदद कर रहा है। हालांकि ट्रंप ऐसा नहीं मानते पर व्हाइट हाउस के दूत स्टीव विटकॉफ (Steve Witkoff) ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि रूस को ईरान के साथ कोई भी खुफिया सूचना नहीं बांटनी चाहिए।

पुतिन की विदेश नीति के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा कि दोनों के बीच बातचीत बेहद साफ और आपसी हितों पर केंद्रित रही। उन्होंने दावा किया कि पुतिन ने ईरान के साथ युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप को कई प्रस्ताव दिए।

इस घटनाक्रम के बीच ईरान के उप विदेशमंत्री काजम गरीबाबादी (Foreign Minister, Kazem Gharibabadi) के हवाले से एक अन्य रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रूस ने युद्धविराम की शर्तों के लिए उनसे संपर्क किया है। गरीबाबादी ने ईरान के सरकारी ब्राडकॉस्टर प्रेस टीवी पर कहा कि फ्रांस, चीन और रूस ने शांति प्रस्ताव की शर्तों पर चर्चा करने के लिए संपर्क किया है। गरीबाबादी की घोषणा के कई घंटे बाद ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, उनकी “पुतिन के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई।”

ट्रंप ने कहा, “मैंने पुतिन से कहा कि आप मेरी युक्रेन में युद्ध खत्म कराने पर मदद लीजिए। साथ ही आप ईरान के साथ युद्ध बंद कराने में मददगार बनें। पुतिन के करीबी उशाकोव ने यह भी कहा कि दोनों ने तेल बाजार में कीमतों में तेजी पर भी चर्चा की।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles