spot_img

Washington : अमेरिका में 19 देशों के लोगों के प्रवेश पर रोक, आदेश नौ जून से प्रभावी

वाशिंगटन : (Washington) अमेरिका ने 12 देशों के नागरिकों और अप्रवासियों के संयुक्त राज्य अमेरिका आने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा सात देशों के लोगों के प्रवेश को आंशिक रूप से प्रतिबंधित किया है। यह प्रतिबंध आदेश नौ जून से लागू होंगे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने इस सप्ताह इस आशय के घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। प्रतिबंध घोषणा में अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा हितों का हवाला दिया गया है।

सीबीएस न्यूज के अनुसार, अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन पूर्ण प्रतिबंध की श्रेणी में शामिल हैं। आंशिक प्रतिबंध की श्रेणी में बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला को रखा गया है।

राष्ट्रपति के आदेश में अमेरिकी स्थायी निवासी और अमेरिकी नागरिकों के पति, पत्नी और बच्चों को प्रतिबंधों में छूट दी गई है। शर्त यह है कि इनके पास पहचान और पारिवारिक संबंध के स्पष्ट और पुख्ता सबूत होने चाहिए। अमेरिकी सेना की सहायता करने वाले और विशेष वीजा रखने वाले अफगान राजनयिक को भी छूट दी गई है। इस छूट में विश्व कप, ओलंपिक और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों के लिए अमेरिका आने वाले एथलीट भी शामिल हैं।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles