spot_img

Washington: एलन मस्क ने टेस्ला में अपने करीब चार अरब डॉलर के शेयर बेचे

Washington

इंडिया ग्राउंड रिपोर्ट डेस्क
वाशिंगटन:(Washington)
टेस्ला के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क (New owner Elon Musk) ने टेस्ला में अपने करीब चार अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। शेयर बाजारों को दी गई सूचना में यह बताया गया।

(ये भी पढे -MUMBAI: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 170 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 18,250 अंक पर आया)

इसके मुताबिक मस्क (Musk) ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के अपने 1.95 करोड़ शेयरों की बिक्री चार नवंबर से आठ नवंबर के बीच की। इससे पहले अगस्त में उन्होंने टेस्ला में अपने सात अरब डॉलर के शेयर बेचे थे।

कुल मिलाकर मस्क अप्रैल से अब तक टेस्ला में अपने 19 अरब डॉलर से अधिक के शेयर बेच चुके हैं। इन शेयर की बिक्री उन्होंने ट्विटर के साथ हुए 44 अरब डॉलर के सौदे को पूरा करने के लिए शुरू की थी।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles