Washington : अरुणाचल पर दावा करने के चीनी प्रयासों का अमेरिका ने किया दृढ़ता से विरोध

0
189
Washington: America strongly opposes Chinese efforts to claim Arunachal

वाशिंगटन: (Washington) भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश पर दावा करने के चीन के प्रयासों का अमेरिका ने दृढ़ता से विरोध किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रेस सचिव केरेन जीन पिएरे ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश के भीतर इलाकों के नाम बदलने जैसे कृत्यों का अमेरिका कड़ा विरोध करता है।

बीते दिनों चीन ने भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के नाम बदलने का दावा किया है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए केरेन जीन पिएरे ने कहा कि अमेरिका भारतीय क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश पर दावा करने के चीन के प्रयासों का “दृढ़ता से विरोध” करता है। यह निश्चित रूप से भारतीय क्षेत्र पर चीनी दावे का एक और प्रयास है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने लंबे समय से उस क्षेत्र को मान्यता दी है और इन इलाकों का नाम बदलकर क्षेत्र के दावे को आगे बढ़ाने के किसी भी एकतरफा प्रयास का अमेरिका कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि यह ऐसा मसला है जिस पर लंबे समय से अमेरिका अपने रुख पर कायम है। उन्होंने कहा कि वे जो भी कह रही हैं, यह राष्ट्रपति जो बाइडन का कहा हुआ माना जाए। अमेरिका भारत के साथ संबंधों को दुनिया में सर्वाधिक परिणामी व विशेष संबंधों के रूप में मान्यता देता है।