धमतरी:(Vikas Bharat Sankalp Yatra) केंद्र सरकार (Central Government) की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों को देने और पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर 26 दिसंबर को जिले के 10 गांवों में संकल्प शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमे धमतरी विकासखंड के सारंगपुरी, खरेंगा, कुरूद के भैंसबोड, सिर्री, मुल्ले, चिवरी, मगरलोड विकासखंड के खिसोरा, हसदा और नगरी विकासखंड के छिपली एवं अमाली में संकल्प शिविर लगाया जायेगा। कलेक्टर ने अधिक से अधिक लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने और इससे लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।


