spot_img

Vidisha : लाइट चालू करने के विवाद पर दो पक्षों में चले लाठी डंडे, एक की हत्या

विदिशा : त्योंदा में शनिवार रात में लाइट बंद व चालू करने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक युवक की लाठी डंडों से मारकर हत्या कर दी। वहीं बीच बचाव करने पहुंचे पिता व पुत्र घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। त्योंदा थाना के अंतर्गत आने वाले खोंगरा में प्रकाश पाल अपनी किराने की दुकान पर बैठा था। तभी गांव के ही रहने वाले कुछ लोग आंगनबाड़ी के पास लगे खंभे से लाइट का काम कर रहे थे। तो प्रकाश ने लाइट चालू करने के लिए कहा। जिस पर गांव के ही कुछ लोग गाली गलौज करने लगे। इसके विवाद इतना बढ़ गया की दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी डंडों से प्रकाश के साथ मारपीट कर दी। वहीं विवाद देखकर परिजन बीच बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने प्रकाश के पिता मथुरा लाल और पुत्र हरिओम पाल के साथ भी मारपीट कर दी। इस मारपीट की घटना में प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन प्रकाश को लेकर त्योंदा शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। थाने से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में आरोपी खोंगरा निवासी हल्के आदिवासी अशोक आदिवासी और धर्मेंद्र आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles