
विदिशा: (Vidisha) मध्य प्रदेश का विदिशा जिला मौसम (Weather of Vidisha district of Madhya Pradesh) की मार से अत्यधिक प्रभावित हुआ है, जिसके चलते सरकार को गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खरीदी कार्य दिवस में एक दिन के लिए स्थगित कर देनी पड़ी है।
इस संबंध में कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि विदिशा जिले के लिए आज सोमवार को गेहूं, चना, मसूर और सरसों की खरीदी स्थगित की गई है। जिन कृषकों के स्लॉट की वैधता 10 अप्रैल तक है उनकी वैधता अवधि 11 अप्रैल तक रहेगी।
भार्गव ने बताया कि जिले में विगत दिवस हुई आकस्मिक वर्षा के कारण समिति स्तर पर स्थापित एवं गोदाम स्तर पर स्थापित उपार्जन केन्द्रों के परिसर में जलभराव जैसे अचानक से आए संकअ के कारण तौल किया जाना असुविधाजनक हो गया है।। इसलिए आज (10 अप्रैल) उपार्जन कार्य स्थगित रखने एवं उक्त दिनांक में समाप्त होने स्लॉट की वैधता अवधि में एक दिवस की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।


