spot_img

Vidisha : बस और पिकअप की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, 19 अन्य घायल

विदिशा : जिले में बृहस्पतिवार को हुई एक बस और पिकअप की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 19 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

कुरवाई थाने के प्रभारी बृजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना दोपहर बाद कुरवाई-सिरोंज रोड स्थित ग्राम घटवार के समीप हुई।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में दशरथ सिंह की मौत हो गई और 19 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों में चार लोगों को सिर में चोट आने के कारण उनकी स्थिति गंभीर है और उन्हें जिला चिकित्सालय विदिशा भेजा गया है।

Explore our articles