spot_img

Vatican City : पोप फ्रांसिस की ​हालत स्थिर, नियमित हेल्थ बुलेटिन जारी न करने का फैसला

वेटिकन सिटी :(Vatican City) पिछले महीने से अस्वस्थ पोप फ्रांसिस की ​​स्थिति में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई है। उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस कारण उनकी मेडिकल टीम ने शुक्रवार शाम को निर्धारित बुलेटिन जारी न करने का निर्णय लिया। पोप का इलाज रोम के गेमेली अस्पताल में चल रहा है।

वेटिकन न्यूज के अनुसार, होली सी प्रेस कार्यालय ने मेडिकल टीम के इस निर्णय की पुष्टि की। कार्यालय ने कहा कि पोप की स्थिर स्थिति के मद्देनजर बुलेटिन यदा-कदा ही जारी किए जाएंगे। वेटिकन न्यूज के अनुसार पोप फ्रांसिस ने अस्पताल में रात कैसे बिताई, इस बारे में अब तक अपडेट प्रदान नहीं किया गया। उल्लेखनीय है कि पोप फ्रांसिस 14 फरवरी से अस्पताल में भर्ती हैं।

Beijing/Moscow : चीन की रेडक्रॉस सोसाइटी ईरान की आईआरसीएस को 2 लाख डॉलर की मदद देगी

बीजिंग/मॉस्को : (Beijing/Moscow) ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल के सैन्य टकराव के बीच चीन की रेडक्रॉस सोसाइटी (Red Cross Society of China) ने ईरान की...

Explore our articles