spot_img

Varanasi : चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी का वाराणसी में प्रदर्शन

वाराणसी: (Varanasi)केन्द्रीय चुनाव आयोग के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों के बाद पार्टी कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर रहे हैं। शुक्रवार को यहां सपा यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव जीशान अंसारी की अगुआई में पिशाचमोचन कुंड पर जुटे कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय चुनाव आयोग का प्रतीक रूप से पिंडदान कर आक्रोश जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्रीय चुनाव आयोग लगातार अपनी चुनावी प्रक्रिया, पक्षपात पूर्ण रवैये व जगह-जगह अपने अधिकारियों के माध्यम से बेनकाब हो रहा है। सपा ने विभिन्न चुनावों में आयोग की भूमिका को संदिग्ध बताया। उन्होंने कहा कि पूरे चुनावी प्रक्रिया के दौरान लगातार शिकायत की गयी लेकिन सत्ता समर्थित अधिकारियों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विरोध दर्ज कराने में शुभम सेठ ‘गोलू’, होरीलाल गुप्ता, अधिवक्ता अमरेंद्र पांडे, प्रभाकर यादव, अभिषेक यादव गुड्डू, अनंत यादव आदि शामिल रहे।

New Delhi : बच्चों को गोद लेने वाली हर मां को मिलेगा मातृत्व अवकाश

नई दिल्ली : (New Delhi) अब हर उम्र के बच्चों को गोद लेने वाली हर मां को मातृत्व अवकाश (maternity leave) मिलेगा। उच्चतम न्यायालय...

Explore our articles