spot_img

Varanasi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को वाराणसी आएंगी, दीक्षान्त समारोह में शामिल होंगी

प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगवानी करेंगे

वाराणसी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को वाराणसी आएंगी। राष्ट्रपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 45वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। पहली बार राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति मेधावी विद्यार्थियों में गोल्ड मेडल बाटेंगी। समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति और प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल करेंगी। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

काशी में 10 महीने बाद आ रही राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। रविवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रपति के आगमन के पूर्व सुरक्षा व्यवस्था का और शैक्षणिक शिष्टयात्रा का पूर्वाभ्यास किया गया। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था का ग्रेेंड रिर्हसल एयरपोर्ट से विश्वविद्यालय तक हुआ। वाराणसी प्रवास में राष्ट्रपति सुरक्षा व्यवस्था के किलेबंदी के बीच समारोह में पहुंचेंगी। राष्ट्रपति की सुरक्षा में कमिश्नरेट के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के अलावा सुरक्षा व्यवस्था में गैर जनपद से आए आठ पुलिस अधीक्षक, सात अपर पुलिस अधीक्षक और 15 डिप्टी एसपी तैनात रहेंगे।

इसके अलावा दूसरे जिले से आए 10 इंस्पेक्टर, 105 सब इंस्पेक्टर, 485 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और पांच कंपनी पीएसी के जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। समारोह स्थल पर अग्निशमन कर्मी, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और लोेकल इंटेलिजेंस यूनिट की टीम भी मुस्तैद रहेगी। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने मीडिया कर्मियों को बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में भारतीय सेना की रेजीमेंट प्रेसिडेंट्स बॉडीगार्ड के साथ 700 पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।

New Delhi : सुप्रीम कोर्ट ने असम के सीएम के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

नई दिल्ली : (New Delhi) उच्चतम न्यायालय ने असम के मुख्यमंत्री डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा (Assam Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma) के खिलाफ...

Explore our articles