spot_img

Varanasi : वाराणसी में जी-20 की बैठक को लेकर शहर में गश्त, पैदल और घोड़ों से रूट मार्च

वाराणसी : जी-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की 17 से 19 अप्रैल तक होने वाली बैठक को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। जी-20, रमजान, निकाय चुनाव को देखते हुए अफसरों ने शनिवार शाम घोड़ों पर सवार होकर शहर के भीड़ भरे इलाके और संवेदनशील इलाकों में गश्त किया। डीसीपी काशी जोन रामसेवक गौतम और एडीसीपी, एसीपी दशाश्वमेध ने दशाश्वमेध क्षेत्र अंतर्गत बांसफाटक, चौक, गोदौलिया, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, रामापुरा, नई सड़क, बेनियाबाग के भीड़-भाड़ और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में जवानों के साथ गश्त किया।

गौरतलब हो कि जी-20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए विदेशी मेहमानों का पहला और दूसरा जत्था शनिवार को वाराणसी में पहुंच चुका है। जी-20 देशों के मेहमानों का स्वागत काशी की परंपरा के अनुरूप किया गया। स्थानीय अफसरों के अनुसार आज यूके से तीन, कनाडा से दो, फ्रांस से एक सहित कुल 09 मेहमान शहर में आये है। रविवार को जी-20 देशों से 55 से अधिक सदस्य आएंगे।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

Explore our articles