spot_img

Varanasi : भाजपा ने “गांव- गांव चलो घर-घर चलो” अभियान का किया आगाज

Varanasi: BJP started the "Village-Gaon Chalo Ghar-Ghar Chalo" campaign

वाराणसी: (Varanasi) भारतीय जनता पार्टी गुरुवार को अपना 44वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मना रही है। स्थापना दिवस पर पार्टी के महानगर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने साप्ताहिक कार्यक्रम “गांव-गांव चलो घर-घर चलो” अभियान का शुभारंभ सिगरा गुलाब बाग कार्यालय में किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल पार्टी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय और सदस्य बाल संरक्षण आयोग ई.अशोक यादव ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्गों के उत्थान के लिए बड़ा कार्य किया है। मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने पार्टी के इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष शोभनाथ मौर्य ने बताया कि मोर्चा का “गांव-गांव चलो घर-घर चलो” अभियान 14 अप्रैल तक चलेगा। इस अभियान का राष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ के. लक्ष्मण तथा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मानेसर हरियाणा से किया है।

Explore our articles