spot_img

वह चिड़िया जो…

केदारनाथ अग्रवाल

वह चिड़िया जो-
चोंच मार कर
दूध-भरे जुंडी के दाने
रुचि से, रस से खा लेती है
वह छोटी संतोषी चिड़िया
नीले पंखों वाली मैं हूं
मुझे अन्‍न से बहुत प्‍यार है।

वह चिड़िया जो-
कंठ खोल कर
बूढ़े वन-बाबा के खातिर
रस उड़ेल कर गा लेती है
वह छोटी मुंह बोली चिड़िया
नीले पंखों वाली मैं हूं
मुझे विजन से बहुत प्‍यार है।

वह चिड़िया जो-
चोंच मार कर
चढ़ी नदी का दिल टटोल कर
जल का मोती ले जाती है
वह छोटी गरबीली चिड़िया
नीले पंखों वाली मैं हूं
मुझे नदी से बहुत प्‍यार है।

कवि परिचय :

केदारनाथ अग्रवाल का नाम हिन्दी साहित्य के प्रमुख कवियों में शामिल है। ‘युग की गंगा’ और ‘फूल नहीं रंग बोलते हैं’ सहित कई अन्य काव्य संग्रहों की कविताओं से वे युवा पीढ़ी के प्यारे कवि बने रहे।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles