spot_img

Vadodara : नेशनल हाईवे-48 पर सड़क हादसे में दाे यात्री की मौत

Vadodara: Two killed, over 10 injured in road accident on National Highway-48

वडोदरा : (Vadodara) गुजरात के वडोदरा जिले के करजण क्षेत्र से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-48 (National Highway-48) पर आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में से पांच से अधिक को सयाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस का कंडक्टर भी गंभीर रूप से घायल है और उसे भी एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 5–5:30 बजे हुआ। औरंगाबाद से अहमदाबाद (Aurangabad to Ahmedabad) जा रही ‘जय खोडियार ट्रैवल्स’ की लग्जरी बस करजण धावट चौकड़ी के पास स्थित ब्रिज पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही करजण फायर स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि फायर ब्रिगेड (fire brigade) कर्मियों ने बस के भीतर जाकर स्ट्रेचर जैसी व्यवस्था बनाकर शवों को बाहर निकाला। हादसे के समय बस में 65 से 70 यात्री सवार थे। कई यात्री खून से लथपथ हालत में सड़क पर बैठे नजर आए।

मृतकों की पहचान हिम्मतभाई सुखाभाई देवीपूजक (उम्र 50 वर्ष, निवासी लीलापुर गांव, जसोदन, राजकोट) और मोहम्मद रफीक शेख (उम्र 39 वर्ष, निवासी रोनक पार्क डुप्लेक्स, शाहआलम, अहमदाबाद) के रूप में हुई है।

घायल दिलावरभाई ने बताया कि वे महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर में स्थित खड़की सीमा से बस में बैठे थे और अहमदाबाद में रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। वहीं, बस में सवार इरफानभाई ने बताया कि वे अपने निजी काम से महाराष्ट्र से लाैट रहे थे। बस में सवार कई यात्रियों ने बताया कि हादसे के बाद कुछ यात्रियों ने ऊपर की खिड़की से कूदकर जान बचाई, जबकि कुछ को डिक्की की खिड़की तोड़कर निकाला गया।

Explore our articles