spot_img

Uttarkashi : 13 करोड़ से बनी तांबाखानी सुरंग से हो रहा रिसाव, डीएम ने किया जांच समिति का गठन

उत्तरकाशी : वरुणावत ट्रीटमेंट के पैकेज से करोड़ों रुपये खर्च कर बनी तांबाखानी सुरंग के अंदर से पानी का रिसाव हो रहा है। इससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी से हो रही है। स्थिति यह है कि नियमित सफाई नहीं होने से पानी के रिसाव के कारण सुरंग में जगह-जगह कीचड़ और गंदगी पसरी हुई है, जिससे लोगों को चलना मुश्किल हो गया है।

इस संबंध में जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने सुरंग में भारी मात्रा में पानी के रिसाव के बाद जांच समिति का गठन कर दिया है। अधिकारियों से सुरंग में हो रही समस्या के निवारण उपायों की योजना बनाने के लिए भी कहा गया है।

गौरतलब है कि तांबाखानी सुरंग 10 साल पहले बनी थी। इस 380 मीटर लंबी सुरंग पर 13 करोड़ रुपये की लागत के बाद भी इसके ट्रीटमेंट पर करोड़ों खर्च हुए लेकिन पानी का रिसाव नहीं रुका। यहां जगह-जगह पानी के रिसाव हो रहा है।

इतना ही नहीं पोस्ट ट्रीटमेंट के बाद भी स्थानीय लोग इस सुरंग को आवाजाही के लिए असुरक्षित मानते हैं, जो सरकारी तंत्र की बड़ी नाकामी है। सुरंग के अंदर से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे यहां कीचड़ जमा है। यही नही चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में तांबाखानी सुरंग को बीआरओ को हैंडओवर करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन प्रस्ताव को स्वीकृति अभी तक भी नहीं मिली है।

Istanbul : कतर ने ईरान के 9 ड्रोन मार गिराए, सऊदी अरब और यूएई ने भी हमलाें काे किया नाकाम

इस्तांबुल : (Istanbul) पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान (US, Israel, and Iran in West Asia) के बीच जारी युद्ध के बीच खाड़ी क्षेत्र...

Explore our articles