spot_img

Uttarkashi: गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में जमकर बर्फबारी, मौसम का मिजाज बदला

उत्तरकाशी:(Uttarkashi) तीन दिनों से लगातार जारी बारिश (rains) के बीच गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में जमकर बर्फबारी हुई। जिससे पूरे इलाके में मौसम का मिजाज बदल गया है।

मंगलवार रात्रि से रुक-रुक कर शुरू हुई बारिश से निचले इलाकों में कंपकंपी बढ़ गई है। जबकि गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में जमकर बर्फबारी हुई है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल, मुखबा, दयारा सहित ऊंचाई वाले जगहों पर डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई है।

बुधवार सुबह से ही जिलेभर में रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। गुरुवार को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं है।

गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल रावल एवं सहसचिव राजेश सेमवाल ने बताया कि पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते गंगोत्री धाम में जमकर बर्फबारी हुई है। इससे गंगोत्री धाम का नजारा दिलकश हो गया है।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles