spot_img

Uttarkashi : नाबालिग सगी बहनों को भगाने का प्रयास, आरोपित युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी में समुदाय विशेष के एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक दो नाबालिग सगी बहनों को अपने साथ भगाने का प्रयास कर रहा था।

लड़कियों की मां ने थाना मोरी में तहरीर देकर बताया कि ऑनलाइन गेमिंग के दौरान इनकी दोस्ती हुई थी। आरोपित युवक उनकी नाबालिग बेटियों से दोस्ती कर दो वर्षों से वीडियो कॉल और चैटिंग कर रहा था। आरोपित ने अपना नाम गुड्डू बताया था। गुरुवार को आरोपित युवक ने दोनों को आराकोट बुलाया। इसी बीच परिवार को यह जानकारी मिल गई। परिवार ने पीछा किया और मोल्डी में युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने कबूला की उसका नाम गुड्डू नहीं है। आरोपित का असली नाम नवाब है। वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह हिंदू बनकर दोनों बहनों को अपने प्रेम जाल में फंसा रहा था।

थानाध्यक्ष मोरी मोहन सिंह कठैत ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

Explore our articles