spot_img

Uttarakhand : उप चुनाव में बागेश्वर सीट पर फिर भाजपा ने मारी बाजी

देहरादून: (Dehradun) उत्तराखंड की बागेश्वर सीट के उप चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर कांग्रेस को पटकनी दी है। भाजपा उम्मीदवार पार्वती दास ने कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार को 2489 मतों से हराया।

जनता के प्रत्यक्ष मतदान में पार्वती दास आगे रहीं, वहीं पोस्टल बैलेट में भी कांग्रेस से आगे रहीं। पोस्टल बैलेट में भाजपा को 781 मत मिले जबकि कांग्रेस को 697 मत मिले। यहां भी भाजपा को लगभग 84 मतों की बढ़त मिली जबकि पोस्टल बैलेट के मतों में यूकेडी को 20, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी को 5, सपा को 11 तथा नोटा को 25 मत मिले।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित विधानसभा सीट बागेश्वर पर पार्वती दास से पूर्व उनके पति चंदन राम दास विधायक और मंत्री थे। उनके निधन से यह सीट रिक्त हुई।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पार्वती दास की जीत पर बाबा बागनाथ और बागेश्वर की जनता का आभार जताया है।

Explore our articles