spot_img

Una : महिला ने एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया

ऊना : एक महिला ने रविवार तड़के यहां अस्पताल जाने के रास्ते में एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यहां गुरपलाह गांव की निवासी महिला चरणजीत और उनका नवजात बेटा स्वस्थ है।

स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि गुरपलाह से आपात हेल्पलाइन नंबर 108 पर फोन आया था कि एक गर्भवती महिला की तबीयत खराब है जिसके बाद एक एम्बुलेंस रवाना हुई।

प्रवक्ता ने बताया कि एम्बुलेंस में स्टाफ नर्स सीमा ने गर्भवती महिला की जांच की, जिसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। सीमा ने तुरंत डॉक्टरों से संपर्क किया और उनकी सलाह मांगी। इसके बाद प्रसव की प्रक्रिया एम्बुलेंस में ही करने का फैसला किया गया।

एम्बुलेंस सेवा के जिला प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उनका ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में इलाज हो रहा है।

उन्होंने महिला का सुरक्षित प्रसव कराने के लिए एम्बुलेंस कर्मी की भी प्रशंसा की।

Ahilyanagar : देश का पहला ‘जाति मुक्त’ गांव घोषित हुआ सौंदला

अहिल्यानगर : (Ahilyanagar) देश में जहां एक ओर जातिगत जनगणना और आरक्षण की राजनीति को लेकर बहस छिड़ी हुई है, वहीं महाराष्ट्र के अहिल्यानगर...

Explore our articles