Una : मस्जिद से सटे भूमि विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों के बीच झड़प मे चार घाायल

0
35

ऊना : (Una) जिला उना के उपमंडल गगरेट के भंजाल गांव (Bhanjal village of Gagret subdivision of Una district) में मस्जिद से सटी भूमि को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद रविवार को हिंसक झड़प में बदल गया। विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद पत्थरबाजी और हथियारों का प्रयोग हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मस्जिद के समीप स्थित एक जमीन पर दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं। रविवार को जब एक पक्ष ने उस भूमि पर निर्माण कार्य शुरू किया, तो दूसरा पक्ष विरोध में सामने आ गया। स्थिति तेजी से बिगड़ी और देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। आरोप है कि कुछ लोग मस्जिद में घुस गए और तोड़फोड़ की। मस्जिद परिसर में खून के छींटे तक देखे गए।

झड़प में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक महिला को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार सिविल अस्पताल अंब में किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीएसपी डॉ. वसुधा सूद, अंब थाना प्रभारी अनिल दत्त, गगरेट थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया और तहसीलदार घनारी कुलताज सिंह(DSP Dr. Vasudha Sood,Amb police station in-charge Anil Dutt, Gagret police station in-charge Sunny Guleria and Tehsildar Ghanari Kultaz Singh) ने घटनास्थल का जायजा लिया।

एएसपी संजीव भाटिया (ASP Sanjeev Bhatia) ने बताया कि मामले में क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है और घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी को भी कानून हाथ में लेने और माहौल बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने की अपील की है।