उमरिया:(Umaria) मध्य प्रदेश के दौरे पर आए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) ने मंगलवार को सुबह उमरिया जिले में महिलाओं के साथ महुआ बीना। इस दौरान उन्होंने महुआ का टेस्ट भी लिया। सुबह उमरिया हवाई पट्टी पहुंचने से पहले राहुल गांधी जंगल पहुंचे। जहां उन्होंने महिलाओं से बातचीत के बाद महुआ बीना। साथ ही उन्होंने महुआ का टेस्ट भी लिया।
इस अवसर पर राहुल गांधी मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र कहे जाने के सवाल पर चुप्पी साध ली। राहुल गांधी को सुबह 6 बजे उमरिया से उड़ान भरनी थी, लेकिन फ्यूल समय पर नहीं पहुंचने से करीब एक घंटे बाद वे उमरिया से रवाना हुए।
ज्ञात हो कि राहुल गांधी सोमवार को चुनावी सभा को संबोधित करने शहडोल आए थे, लेकिन उनका हेलीकॉप्टर समय से फ्यूल नहीं आने की वजह से उड़ान नहीं भर सका था। जिसके बाद राहुल गांधी को शहडोल के एक निजी होटल में रात्रि विश्राम करना पड़ा। रात्रि विश्राम के बाद सुबह बाई रोड शहडोल से उमरिया के लिए रवाना हुए।


