spot_img

ULHASNAGAR : छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या

उल्हासनगर : उल्हासनगर कैम्प नंबर एक में स्थित शहाड फाटक, दत्ता मंदिर परिसर में रहने वाले दो भाई के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया औऱ छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी। दत्ता मंदिर के पास में रहने वाले रमेश गंगुडे के दो बेटों के बीच शुक्रवार की दोपहर में किसी घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा हो गया और अमित गंगुडे ने मसाला पीसने वाले पत्थर से रोहित गंगुडे के ऊपर हमला कर दिया। अमित पत्थर से रोहित के मुंह और सिर पर तब तक मारता रहा जब तक वह लहूलुहान होकर गिर नहीं पड़ा और कुछ समय के बाद रोहित की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर उल्हासनगर के सहायक पुलिस आयुक्त मोती चंद राठौर और उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक दिलीप फुल पगारे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी । पुलिस ने अमित गंगुडे को गिरफ्तार कर लिया और रोहित की लाश को पोस्टमार्टम के लिए उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भेज दिया। बताया जाता है कि यह घटना किसी अनैतिक संबंध को लेकर हुई है, हालांकि इस मामले में पुलिस की जांच पड़ताल शुरू है।

Gorakhpur : गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो एफआईआर : मुख्यमंत्री

पीड़ितों की सहायता में लापरवाही या शिथिलता अक्षम्य : योगीगोरखपुर (Gorakhpur) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने अधिकारियों को सख्त निर्देश...

Explore our articles