
उल्हासनगर : वालधुनी नदी पर बनाये जानेवाले पुलनिर्माण को लेकर पूर्व पार्षद सविता तोराणे रगड़े, गजानन शेलके, जमील खान, शिवाजी रगड़े, फिरोज खान ने आयुक्त को ज्ञापन देकर मांग की है कि उल्हास स्टेशन गौशाला को बनाया जाए। उल्हासनगर 3 में संजय गांधी नगर से जोड़ने वाले पुल का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए। परंतु बारबार पत्रव्यवहार करके भी प्रशासन गम्भीर नहीं है। इसलिये ध्यानाकर्षण करने के लिए शुक्रवार 4 नवम्बर को गुलराज टॉवर चौक, उल्हासनगर 3 में रास्ता रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।ज्ञात हो कि, वालधुनी नदी पर बने इस पुल को यूएमसी पहले ही खतरनाक हालत के कारण ध्वस्त कर चुकी है। इस बीच अब मानसून खत्म होने के बाद उस पुल का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए। सीएचएम कॉलेज से रेलवे स्टेशन तक पैदल यात्री जाते है लेकिन अस्थायी वाहन पुल भी खतरनाक हो गया है और यात्री, छात्र और वाहन उसी पुल से गुजर रहे हैं।
एनसीपी के शहर प्रवक्ता शिवाजी रगड़े ने कमिश्नर को दिए ज्ञापन
इस पुल से संलग्न उल्हासनगर 4 विभाग को पानी सप्लाई करने वाली पाइप लाइन भी गई है। निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पानी की पाइप लाइन शिफ्ट होने तक पुल का काम शुरू नहीं हो सकता है।इस बीच पूर्व पार्षद सविता तोरणे रगड़े और एनसीपी के शहर प्रवक्ता शिवाजी रगड़े, गजानन शेलके, स्थानीय जमील खान, फिरोज खान ने कमिश्नर को दिए ज्ञापन में मांग की है कि जल्द इस पुल का निर्माण शुरू किया जाए नही तो 4 तारीख से आंदोलन किया जाएगा। शुक्रवार 4 नवम्बर को गुलराज टॉवर चौक, उल्हासनगर 3 में रास्ता रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।


