
उल्हासनगर : (Ulhasnagar) उल्हासनगर महानगरपालिका की महापौर अश्विनी कमलेश निकम (Ulhasnagar Municipal Corporation Mayor Ashwini Kamlesh Nikam) की पहल और मनपा प्रशासन की मंजूरी के बाद शहरवासियों के लिए अभय योजना (Abhay Yojana) की शुरुआत की गई है। यह विशेष योजना 13 मार्च से 16 मार्च तक केवल चार दिनों के लिए लागू रहेगी, जिसके तहत संपत्ति कर (Property Tax) के बकायेदारों को अपनी बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर लगने वाले ब्याज में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। महापौर ने मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले से राजस्व बढ़ाने और नागरिकों को राहत देने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू करने का अनुरोध किया था, जिसका समर्थन विधायक कुमार ऐलानी (MLA Kumar Ailani) और अन्य वरिष्ठ नगरसेवकों ने भी किया है।


