उल्हासनगर : उल्हासनगर मनपा प्रभाग समिति 3 की हद में चल रहे एक मकान के मरम्मत कार्य पर तोड़क कार्रवाई नहीं करने के एवज में रिश्वत लेते हुए ठाणे एंटीकरप्शन टीम ने दो मनपा कर्मचारियो को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर्मचारियों की पहचान उल्हासनगर मनपा प्रभाग समिति 3 में कार्यरत वसंत फूलोरे व बाजीराव बांकर के रूप में हुई है। बुधवार की दोपहर एंटीकरप्शन टीम ने इन दोनों को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


