उल्हासनगर : एक शख्स द्वारा एक महिला को फोन कर उसके पार्सल में ड्रग्स मिलने की बात कह मुंबई पुलिस की सायबर क्राइम की कार्रवाई को लेकर डरा तथा धमकी देकर बचने के नाम पर उससे हजारों रुपया ठग लिया। मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप तीन, श्री राम चौक परिसर में रहने वाली दिव्या कृष्णण (31) ने राम मोहन नाम के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत विट्ठलवाड़ी पुलिस थाना में दर्ज करवाया है। अपनी शिकायत में दिव्या ने पुलिस को बताया कि राम मोहन नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन करके बताया कि `वह फेडेक्स कुरियर कंपनी से बोल रहा है, उनके नाम से जो कुरियर ताइवान जा रहा है उसमें 10 पासपोर्ट, 5 क्रेडिट कार्ड, एक लेपटॉप, दो किलो कपड़ा, शूज तथा 150 ग्राम एमडी पावडर मिला है।’ उक्त पार्सल कस्टम अधिकारी ने जब्त कर लिया है, अंधेरी पुलिस थाना में जमा करवाया है। उसने बताया कि वह फोन पुलिस थाना में ट्रांसफर कर रहा है और फिर सामने से खुद को सायबर क्राइम विभाग का अधिकारी बताने वाले बंसल तथा राजपूत नाम के व्यक्ति ने उनसे बात की और कहा कि उनका बैंक खाता सील नहीं करेंगे तथा आरबीआई में उनके खाते का वेरिफिकेशन नहीं करवाएं, इसके लिए उन्हें 98 हजार132 रुपया देना होगा। जिसके बाद उन्होंने उक्त राशि उनके बताए बैंक खाते तथा उनके गूगल पे अकाउंट पर ट्रांसफर कर दी। बाद में उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। बहरहाल विट्ठलवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पुलिस निरीक्षक (अपराध) कापरे कर रहे हैं।


