
टैंकर चालक को गिरफ्तार कर टैंकर महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में जमा
उल्हासनगर : वालधुनी नदी में एसिडनुमा घातक और विषैला केमिकल छोड़ते हुए 5 नवंबर की देर रात 1 बजकर 40 मिनट पर उल्हासनगर के समाजसेवी और वालधुनी नदीमित्र पियुष वाघेला, नरेश सालवे, सत्यजीत बर्मन और उनके मित्र परिवार पकड़ लिया गया।
वालधुनी नदी पुल, शांतिनगर के आगे, वालधुनी कल्याण में यह टैंकर से पाइप द्वारा वालधुनी नदी में केमिकल छोड़ रहा था। शंका आनेपर पियुष वाघेला द्वारा पूछताछ करने पर टैंकर चालक द्वारा टैंकर में से पाइप निकालकर नदी में छोड़ा जाता देख देर रात महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में जानकारी दी गई।
मानव और जलचरों के लिये हानिकारक था केमिकल
पुलिस द्वारा तुरंत घटनास्थल पर पहुचकर एमपीसीबी अधिकारीयों को सूचित करने पर रात 3.30 बजे एमपीसीबी अधिकारी बाबासाहेब कुकडे द्वारा जांच करने पर टैंकर नम्बर एमएच 05 – एएम 3059 में से 26370 किलोग्राम हाइड्रोक्लोराइट सॉल्यूशन नामक सफेद दुधिया रंग का पर्यावरण, मानव और जलचरों के लिये हानिकारक केमिकल पाइप के माध्यम से टैंकर चालक नज़र मोहम्मद सम्मी मुल्ला अंसारी से पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त टैंकर दोढिया केमटॅक्स प्राइवेट लिमिटेड भिवंडी रोड वाडा पालघर से लाया गया था। उक्त टैंकर को महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में जमा करवाया गया है। टेंकरचालक को गिरफ्तार किया गया है।एमपीसीबी अधिकारी बाबासाहेब कुकडे की शिकायत पर टैंकर चालक और दोढिया केमटॅक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के ख़िलाफ़ भादंवि कलम 268, 269, 270, 284, 34 सहित पर्यावरण क़ानून 1986 कलम 15 अनुसार मामला दर्ज किया गया है।आगे की जांच महात्मा फुले पोलिस स्टेशन के दिपक सरोदे जी द्वारा की जा रही है।


