उल्हासनगर : उल्हासनगर के सेंट्रल पुलिस स्टेशन ने एक तड़ीपार आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसे पुलिस उपायुक्त द्वारा दो वर्षों के लिए तड़ीपार किया गया था। मिली जानकारी के अनुसार उल्हासनगर के कैंप 3 , इमली पाड़ा परिसर में रहने वाला यश उर्फ़ गोलू विशाल जजवंशी (23 को उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए 19 फरवरी 2022 के दिन दो साल के लिए ठाणे जिला, मुंबई, नवी मुंबई, रायगढ़ जिला के कर्जत और पनवेल से तड़ीपार किया गया था। सोमवार शाम आरोपी यश अपने घर के पास पुलिस को दिखा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आगे की जांच पुलिस हवलदार जाधव कर रहे हैं।


