spot_img

Ulhasnagar : श्री गुरु अर्जन देव साहेब प्रकाश उत्सव का आयोजन संपन्न

आनंद शुक्ला
उल्हासनगर : उल्हासनगर में श्री गुरु अर्जन देव साहब पर्व हर्षोल्लास के साथ बुधवार के दिन बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर लंगर,भंडारा प्रसाद खाकर गुरु अर्जन देव साहब का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर शहर की कई हस्तियां शामिल हुई। उल्हासनगर के कैम्प क्रमांक एक सोनारा हाल के पास स्थित गुरु अर्जन देव साहब गुरुद्वारा में 10 अप्रैल से ही शाम 7:30 बजे पाठ साहब का आरंभ किया गया। 12 अप्रैल को शाम 7:00 बजे भोग श्री अखंड पाठ साहिब रखा गया, जिसमें उल्हासनगर के सैकड़ों लोग शामिल हुए और बुधवार के दिन सुबह 10:00 बजे से ही लंगर और भंडारा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अजीत सिंह लबाना भाजपा जनरल सेक्रेटरी उल्हासनगर जिला, पूर्व भाजपा नगरसेविका मीना कौर अजीत सिंग लबाना , गुरदीप सिंह लबाना समाज सेवक, मनोज सिंग लबाना द्वारा रखा गया था और उनके साथ में दर्जनों सेवाधारी शामिल थे। सभी की मेहनत और उत्साह के साथ श्री गुरु अर्जन देव साहिब का कार्यक्रम बहुत ही आनंद के साथ में सफल हुआ। इस खास मौके पर उल्हासनगर के विधायक कुमार अयलानी, पूर्व महापौर मीना अयलानी, महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्य अध्यक्ष महेश सुखरामणी, भाजपा जिला अध्यक्ष जिल्हा अध्यक्ष जमनु पुरुस्वानी, भाजपा नेता प्रकाश माखिजा, पूर्व नगरसेवक लाल पंजाबी,पूर्व भाजपा नगरसेवक राजेश वधारिया, भाजपा महासचिव अमित वाधवा, शिवसेना पार्टी के युवा नेता विक्की राजेंद्र सिंह भुल्लर, डोंबिवली के दबंग नेता महेश पाटिल, उद्योगपति अन्नू मनवानी, डॉ कन्हैया नाथानी, डॉ मधु नाथानी, समाज सेवक मनोज साधवानी,
डॉ प्रकाश नाथानी, सहित सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Explore our articles