spot_img

ULHASNAGAR : स्कायवॉक अब नशेड़ियों व अपराधियों का बन गया अड्डा

उल्हासनगर : उल्हासनगर रेल्वे स्टेशन के करीब स्थित स्कायवॉक अब नशेड़ियों व अपराधियों का अड्डा बन गया है। स्कायवॉक से गुजरने वाले राहगीरों के सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। एक हाथ मदद के नामक सामाजिक संस्था के अध्यक्ष विजय कदम ने पुलिस उपायुक्त सुधाकर पाठारे को निवेदन पत्र के द्वारा लिखित शिकायत में यह बात कही है।
एक हाथ मदद के नामक सामाजिक संस्था ने स्कायवॉक का निरीक्षण कर देखा कि स्कायवॉक की बड़े पैमाने पर व्यवस्था खराब हो गई है। कई ठिकानों पर लाइट बंद है।

स्कायवॉक के पत्रे टूटे हुए हैं। स्कायवॉक नशेड़ी नशा करते हुए दिखाई पड़ते हैं। रात ही नहीं इस पर से दिन में गुजरना खतरे से खाली नहीं है।राहगीरों की सुरक्षा को लेकर स्कायवॉक पर हर समय के लिए पुलिस बंदोबस्त किये जाने की मांग एक लिखित शिकायत के द्वारा उल्हासनगर पुलिस परिमंडल -4 के पुलिस उपायुक्त सुधाकर पाठारे से संस्था के अध्यक्ष विजय कदम ने की है। साथ ही मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण ( एमएमआरडीए )को भी पत्र देकर असुरक्षित मार्ग बंद करने, सीसी टीवी कैमरे लगाने की मांग की गई।

Explore our articles