spot_img

ULHASNAGAR : संसद के कार्यालय पर पत्थरबाजी करने वाला शिवसेना शाखा प्रमुख दो साल के लिए तड़ीपार

उल्हासनगर : शिवसेना के शाखा प्रमुख सुरेश पाटिल को पुलिस ने दो साल के लिए ठाणे ,मबई जिल्हा से तड़ीपार कर दिया है । जब महारष्ट्र में उद्धव शिवसेना और शिंदे शिवसेना गट बना तब सुरेश पाटिल ने अपने साथियों के साथ में लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे के जनसंपर्क कार्यालय पर पत्थरबाजी की थी जिसमें कार्यालय का बोर्ड टूट गया और बाद में पुलिस ने शिकायत दर्ज होने पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था जमानत लेने के बाद सभी लोग वापस बाहर आ गए अब उल्हासनगर पुलिस ने सुरेश पाटिल को 2 साल के लिए थाने ,मुंबई जिले से तड़ीपार कर दिया है उल्हासनगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक फुल पगारे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि सुरेश पाटिल के ऊपर पहले भी कई गुन्हा दर्ज है और उल्हासनगर में कोई शांति भंग न हो इसलिए यह करवाई की गई है। कल्याण लोकसभा के सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे वर्तमान महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकशिन्दे के पुत्र है और संसद डॉ श्रीकांत शिंदे का जनसंपर्क कार्यालय उल्हासनगर 1 में स्थित गोल मैदान के पास में है ।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles