spot_img

Ulhasnagar : स्कूली गाड़ियों की टटोल, नशेड़ी चालकों पर नकेल

Ulhasnagar: School buses inspected, drunken drivers cracked down

उल्हासनगर यातायात पुलिस ने की शराबी वाहन चालकों की जांच
उल्हासनगर : (Ulhasnagar)
उल्हासनगर में स्कूली वाहन और बस चालकों द्वारा तेज गति व नशे की हालत में वाहन चलाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस (traffic police in Ulhasnagar) ने सख्त जांच अभियान शुरू किया है। सैकड़ों विद्यालयों से जुड़े बस, रिक्शा, टैक्सी और अन्य वाहनों के कागजातों की जांच की जा रही है, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस का उद्देश्य यह है कि किसी भी लापरवाही के कारण मासूम बच्चों का जीवन खतरे में न पड़े।

अल्कोहल टेस्ट और दस्तावेज़ों की जांच

यातायात पुलिस विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश शिरसाठ (Senior Police Inspector Rajesh Shirsat) के मार्गदर्शन में स्कूल बसों के दस्तावेजों की गहन जांच के साथ-साथ चालकों की अल्कोहल जांच मशीन से परीक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस अभियान में सहायक पुलिस निरीक्षक काले सहित संतोष भोईर, संजय बेंद्रे, जितेंद्र चित्ते, मनोज काले, नाना आव्हाड, भारत खांडेकर और रंजीत खोत सहित यातायात पुलिस के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Explore our articles