
उल्हासनगर : भारत को क्षय मुक्त देश बनाने का संकल्प लेकर सरकार देश भर में विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रही है। उल्हासनगर मनपा ने निक्षर मित्र योजना के तहत क्षयरोग रोगियो को गोद लेकर उनके भरण-पोषण की जिम्मेदारी स्वीकार की है। उल्हासनगर मनपा में कुल 1300 तपेदिक प्रभावित लाभार्थी हैं और उन्हें सीधे अनुदान के तहत दवा उपचार के लिए नकद अनुदान दिया जाता है, लेकिन इसके साथ ही क्षय रोग के मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उन्हें स्वास्थ्यवर्धक भोजन दिलाने की दृष्टि से उल्हासनगर मनपा आयुक्त, अपर आयुक्त, उपायुक्त उल्हासनगर के राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता भी आगे आ रहे हैं। सामाजिक जागरूकता की भावना से कुछ लाभार्थियों को अपनाया। ऐसे तपेदिक पीड़ितों के छह महीने के पोषण की जिम्मेदारी इन लोगो ने स्वीकार की है। इसके तहत उल्हासनगर मनपा आयुक्त अजीज शेख, अपर आयुक्त करुणा जुइकर, स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त डॉ. सुभाष जाधव, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीता सपकाल,शहर क्षय रोग अधिकारी डॉ.रत्नमाला नंदगाये स्वयं एक शिक्षित मित्र बन गए हैं। गुरुवार को कुछ लाभार्थियो को पोषण किट का वितरण किया गया है।डॉ. सुभाष जाधव ने उल्हासनगर के निवासियों से निक्षय मित्र के रूप में आगे आकर जरूरतमंद लोगों को अधिक से अधिक मदद करने की अपील की है।


