उल्हासनगर : पत्रकारों और प्रशासन के बीच ताल्लुकात अच्छे होने चाहिए, नहीं तो लोगों के गलत संदेश जाने की आशंका बनी रहती है। इसलिए पत्रकार प्रशासन से जो अपेक्षा रखते हैं, उसकी जानकारी दी जानी चाहिए। ऐसा विचार मनपा आयुक्त आयुक्त अजीज शेख ने व्यक्त किया है। उल्हासनगर महानगरपालिका सभागृह में शुक्रवार मनपा प्रशासन की ओर से पत्रकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में आयुक्त अजीज शेख ने आगे कहे कि पत्रकारों को उल्हासनगर मनपा से अथवा किसी विभाग से संबंधित जानकारी की चाहिए तो उस विभाग के अधिकारी टालमटोल किये बिना ही निःसंकोच उसकी पूरी जानकारी दें। प्रशासन की ओर से जानकारी न मिलने पर एकतरफा खबर छाप दी जाती है। जिससे लोग प्रशासन को गलत समझने लगते हैं। मैं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बरतने का प्रयास करता हूँ। इसलिए हमें हमेशा पत्रकारों का सहयोग मिलता है।
जनसंपर्क अधिकारी प्राजक्ता कुलकर्णी ने की कार्यक्रम का संचालन
वर्तमान में पतंग उड़ाने के लिए बेचा जा रहा खतरनाक मांझा (धागा) इस विषय पर मनपा उपायुक्त डॉ. सुभाष जाधव ने इस ओर ध्यान आकर्षित कराया। उन्होंने आगे कहा कि इस खतरनाक डोर के कारण कई पार्टियों व व्यक्तियों की जान भी चली गई है। इसी तरह उन्होंने पत्रकारों से इस बात को लेकर जन जागरुकता लाने की अपील की है कि हर साल सैकड़ों दुर्घटनाएं होती हैं। कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणमान्य लोगों ने बाल शास्त्री जांभेकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किये। उसके बाद वरिष्ठ पत्रकार दिलीप मालवणकर, किरण सोनवने, प्रफुल्ल केदारे, मनपा के अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर, डॉ करुणा जुईकर ने अपनी विचार व्यक्त की। इस अवसर पर उपायुक्त अशोक नाइकवाडे, प्रियंका राजपूत, मराठी पत्रकार संघ के अध्यक्ष संजय राजगुरु के अलावा बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जनसंपर्क अधिकारी प्राजक्ता कुलकर्णी ने की है।


