spot_img

ULHASNAGAR : माता-पिता के प्रति सम्मान में मनाया गया ‘पैरेंटाइन डे’

उल्हासनगर : दुनियाभर में जहां 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाया जा रहा है, वहीं एसएसटी कॉलेज में हर साल की तरह साल भी एक पहल करते हुए एक अनोखी तस्वीर देखने को मिलती है। छात्रों को माता-पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य व प्रेरणा देते हुए कॉलेज में छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के लिए अलग से एक ‘पैरेंटाइन डे’ का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने माता-पिता के पैर धोए और उन्हें प्रणाम किया।

बच्चों द्वारा की गई पूजा को मन से किया स्वीकार
फूलों से सजी आरती की थाली,बच्चों द्वारा दिया गया सम्मान और कॉलेज का माहौल अभिभावकों को भावविभोर कर दिया। सशरू नयन ने जब अपने बच्चों द्वारा की गई पूजा को मन से स्वीकार किया,तो सभी अभिभावक भावुक हो उठे। इस अवसर पर अभिभावकों की उपस्थिति में कॉलेज के डांसमैनिया के छात्र-छात्राओं ने सामाजिक संदेश नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि छात्रा श्रद्धा अहिरे ने बच्चों से बातचीत की। आयोजन में आये हुए विशेष अतिथियों द्वारा बच्चों का सम्मान किया गया।

एसएसटी कॉलेज की तरफ से मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिन
एसएसटी कॉलेज की तरफ से मनाया गया मातृ-पितृ पूजन दिन का धनंजय कापरे ने प्रशंसा व्यक्त की। इस मौके पर भारी संख्या में विधार्थी व अभिभावक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधिकारी धनंजय कापरे, ज्ञानदा विद्यालय के प्राचार्य जाधव सर व कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉ.पुरसवानी मौजूद रहे। आज का विद्यार्थी पथभ्रष्ट है इस आम धारणा को तोड़ते हुए महाविद्यालय प्रांगण में अत्यंत संवेदनशील वातावरण में ‘पैरेंटाइन डे’ मनाया गया।

Explore our articles