spot_img

ULHASNAGAR : ऑनलाइन लॉटरी पर कार्रवाई के आदेश

उल्हासनगर : विधायक डॉ बालाजी किणीकर ने बुधवार को विधान सभा में उल्हासनगर,अंबरनाथ कल्याण में धड़ल्ले से चल रही 20/20 ऑनलाइन लॉटरी का मुद्दा उठाया, जिससे अवैध लॉटरी संचालकों में हड़कंप मच गया है। उल्हासनगर, कल्याण, अंबरनाथ, बदलापुर शहरों में 20/20 ऑनलाइन लॉटरी के कहर से युवा बर्बाद हो रहे हैं,इसके बावजूद पुलिस प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। यह आरोप कई सामाजिक संस्थाओं ने लगाई है।
पुलिस पर इस ऑनलाइन लॉटरी पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया जा रहा है, पिछले कई महीनों से ऑनलाइन लॉटरी का सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से कड़ा विरोध किया जा रहा है। ठाणे पुलिस आयुक्त जयदीप सिंह को लिखित बयान देने के बाद भी इस अवैध ऑनलाइन लॉटरी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऑनलाइन लॉटरी से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है, विधायक डॉ बालाजी किनीकर ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान ऑनलाइन लॉटरी का मुद्दा उठाया और ऑनलाइन के अवैध कारोबार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, जिसे गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ऑनलाइन लॉटरी का कारोबार तत्काल बंद करने का आदेश दिया। साथ ही विधानसभा में आश्वासन दिया है कि अगर यह गोरखधंधा फिर से शुरू हुआ, तो संबंधित पुलिस ठाणे के पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आयुक्त जयदीप ने कहा कि जब से विधानसभा में ऑनलाइन लॉटरी का मामला सामने आया है, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है। जोन -4 के पुलिस उपायुक्त पठारे ने अपने हद के सभी पुलिस ठाणो को ऑनलाइन लॉटरी को बंद करने का सख्त आदेश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles