spot_img

Ulhasnagar: 17 अगस्त को सुबह 11 बजे महाराष्ट्र एक मिनट के लिए स्तब्ध होगा..

उल्हासनगर : देश की आजादी का अमृतमहोत्सव उत्सव 17 अगस्त को संपन्न होगा और महाराष्ट्र इस मौके पर सुबह 11 बजे एक मिनट के लिए स्तब्ध रह जाएगा। नागरिक जहां भी होंगे।वहां एक मिनट के लिए रुकेंगे और सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत के गायन में भाग लेंगे।
इस समूह राष्ट्रगान के लिए निजी, सरकारी के साथ-साथ सभी प्रकार के स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी अनिवार्य होगी।
व्यापारी संघटनो, ट्रेड यूनियनों, सामाजिक संगठनों और शहर के हर नागरिक के सुबह 11 बजे शुरू होने और 11.01 बजेतक चलने वाले 1 मिनट के लिये जहां हो वहीं रुककर समुह राष्ट्रगान करना अपेक्षित है। इसकी तैयारी आज से ही उल्हासनगर में शुरू है।

Explore our articles