उल्हासनगर : भाजपा नेता और महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्य अध्यक्ष महेश सुखरामणी का सम्मान और स्वागत पुणे में जोरदार तरीके से किया गया। यहां पर सिंधी समुदाय के उद्योगपति और सम्मानीय सिंधी समुदाय के लोग खास तौर पर उपस्थित थे। महेश सुखरामणी को महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्य अध्यक्ष पद पर नियुक्ति किए जाने के कारण लोगों द्वारा उनका स्वागत और सम्मान हर जगह किया जा रहा है लोगों में खुशी है कि महेश सुखरामणी को इस पद पर नियुक्त किया गया है। 16 अप्रैल रविवार के दिन शाम के समय यह पुणे के रॅायल कॅनोंट बोट क्लब में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। पूना के सिंधी समाज मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश शेरवानी के अगुवाई में नवनिर्वाचित सदस्यो का सम्मान किया गया, जिसमे महराष्ट्र के सिंधी साहित्य अकादमी कार्याध्यक्ष महेश सुखरामानी,सदस्य सुरेश हेमनानी ,सुरेश कुंदनानी ,विनीता वसंतानी का सम्मान किया गया। यहां पर 14 सिंधी संथाओं द्वारा महेश सुखरामणी को सम्मानित किया गया और महेश सुखरामानी ने कहा की आनेवाले दिनों में महाराष्ट्र में सिंधी समाज, सिंधी भाषा, सिंधी संस्कृति और सामाजिक कार्यो को हम सब को साथ मिलकर करना चाहिए।


