
उल्हासनगर : भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाले 5वें खेलो इंडिया यूथ ‘खो-खो’ टूर्नामेंट के लिए उल्हासनगर के कल्याणी कंक और वैभव मोरे को चुना गया है। इन दोनों का चयन महाराष्ट्र सरकार द्वारा सांगली में आयोजित चयन परीक्षा में किया गया है। ये सभी एसएसटी कॉलेज उल्हासनगर के छात्र हैं और वैभव मोरे विहंग क्रीड़ा मंडल और कल्याणी कंक ज्ञानविकास स्पोर्ट्स फाउंडेशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले भी एसएसटी कॉलेज के खिलाड़ियों का खेलो इंडिया टूर्नामेंट में चयन किया हुआ था और उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया है। छात्रों की इस सफलता के बारे में एसएसटी कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य डॉ.पुरस्वानी,आईक्यूएसी समन्वयक डॉ.खुशबू पुरस्वानी, खेल शिक्षक राहुल अकूल, पुष्कर पवार, नरेंद्र मेंगल,प्रताप शेलार और विनायक मनसुख सहित सभी शिक्षकों सहित अन्य कर्मचारियों और कॉलेज के छात्रों ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उनको खेलो इंडिया टूर्नामेंट विजय होने के लिए शुभकामनाएं दी।


